शिवपुरी - विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो की सुनवाई तथा निपटान हेतु 18 अगस्त को दोपहर 12 से 4 बजे तक विद्युत कम्पनी के बाणगंगा शिवपुरी स्थित मीटिंग हॉल में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपने शिकायती आवेदन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में विनिमय की कण्डिका 3.2 के परिपालन में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम चांदबढ भोपाल से पधारे हुए वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा पीडित विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो (विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, से 139, 161 एवं बकाया राशि की वसूली, जहाँ बिल की गई राशि विवादित न हो को छोडकर) की सुनवाई की जाएगी।
विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है, कि वे अपनी विद्युत सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन प्रस्तुत कर शिकायतों का निराकरण करा सकते है।
