कोलारस के दीघोद में राशन वितरण में लापरवाही मिलने के बाद कलेक्‍टर वर्मा के आदेश पर सेल्समैन को भेजा जेल, 78 परिवारों को दिलाया राशन - Shivpuri

 

शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर  पिछले 4 माह से राशन न मिलने के मामले में सेल्समैन पर कार्यवाही की गई है सेल्समैन को जेल भेजा गया और मौके पर ही 78 परिवारों को राशन वितरण शुरू कराया।


राशन वितरण को लेकर कलेक्टर वर्मा के सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दास्‍त नहीं 


कोलारस अनुविभाग की ग्राम पंचायत दीघोद के ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को राशन वितरण किया गया है गतदिनों ग्राम पंचायत दीघोद के ग्रामीणों ने कलेक्टर वर्मा से शिकायत की थी कि उन्हें पिछले चार महीनों से राशन नहीं मिल रहा है।


लापरवाही करने वाले सेल्समैन पर हुई  कार्यवाही


शिकायत मिलते ही कलेक्टर अर्पित वर्मा ने तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए जब तहसीलदार सचिन भार्गव और जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे मौके पर पहुंचे और जांच की तब जांच में शिकायत सही पाई गई और 4 माह से ग्रामीणों को राशन न देने की इस लापरवाही और अनियमितता के लिए राशन दुकान के सेल्समैन दिलीप जाटव पर कार्यवाही करते हुए तत्काल जेल भेजने की कार्यवाही की गई।


इसके साथ ही राशन दुकान के प्रबंधक हार्दिक गुप्ता को मौके पर बुलाया गया और उन 78 हितग्राहियों को जिन्हें राशन नहीं मिला था, उन्हें तत्काल राशन वितरण शुरू कराया गया। 


कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है राशन वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी जिले के किसी भी ग्रामीण को राशन न मिलने की शिकायत हो तो वे तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म