बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवको को मारी टक्टर, एक की मौत, एक गंभीर घायल - Kolaras


कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोलारस से गांव लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम गोहरी निवासी मनीराम कुशवाह (35) अपने साथी रामजीलाल कुशवाह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोलारस से अपने गांव गोहरी लौट रहे थे सोमवार शाम जब वे गुगवारा-राई रोड से गुजर रहे थे, तभी सामने (राई) की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरे हादसे में मनीराम कुशवाह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं, बाइक पर पीछे बैठे रामजीलाल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

पीछे आ रहे साथियों ने दी सूचना, अस्पताल में घोषित किया मृत
हादसे के वक्त पीछे से आ रहे अन्य ग्रामीणों व साथियों ने तत्काल घटना की सूचना मृतक के भाई सुगन कुशवाह को दी इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत कोलारस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मनीराम को मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, मामला दर्ज

कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेई ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है दुर्घटना के बाद फरार हुए चालक और वाहन का सुराग लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म