गुरुवार को लुकवासा में निकली तिरंगा यात्रा विधायक यादव हुए शामिल - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग के लुकवासा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ग्राम पंचायत लुकवासा द्वारा आयोजित इस यात्रा में कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए।




भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और लुकवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुईं यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता जनपद सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से शुरू हुई जो ग्राम लुकवासा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और वापस पंचायत भवन पर पहुंची यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।

यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित की गई अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करना भी इसका उद्देश्य है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म