विद्यालय निरीक्षण में लापरवाही पर चार शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई, डीईओ ने शाला प्रभारी सहित दो अन्य शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि रोकने के दिए आदेश - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले के शासकीय विद्यालयों में चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत लापरवाही पाए जाने पर चार शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

आकस्मिक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 1 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हारी का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति सहित विद्यालय में कुछ अनियमितताएं पाई गईं इस पर संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया।

चार शिक्षकों पर लघु शास्ति अधिरोपित

जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हारी के शाला प्रभारी एवं प्राथमिक शिक्षक रामकिशन लोधी की दो वेतनवृद्धियां तथा प्राथमिक शिक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, रमेश जाटव एवं श्रीमती हेमलता शंखवार की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की लघु शास्ति अधिरोपित के आदेश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयीन कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है निरीक्षण अभियान के दौरान सामने आने वाली अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म