कोलारस - 15 अगस्त शनिवार की सुबह 09 बजे कोलारस के जनपद पंचायत प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के मुख्य कार्यक्रम में झण्डा वंदन जनपद पंचायत के अध्यक्ष द्वारा कराये जाने का नियम वर्षो से चला आ रहा है झण्डा वंदन के कार्यक्रम में नियमानुसार जनपद अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष के साथ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी के रहने का नियम वर्षो से चला आ रहा था किन्तु नेताओं की नाकामी कहें या अधिकारियों का गठजोड़ कुछ भी हो राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का भी नियम तोड़कर राष्ट्रीय कार्यक्रम को भाजपा प्राईवेट लिमिटेड कार्यक्रम बना दिया है।
अध्यक्ष के साथ करीब एक दर्जन से अधिक भाजपा नेता झण्डा वंदन से लेकर मुख्य कार्यक्रम में मंच पर :-
स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला मुख्यालय शिवपुरी में भी आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में न आने के कारण झण्डा वंदन जिलाधीश वर्मा द्वारा किया गया उनके साथ कार्यक्रम में केवल पुलिस अधीक्षक के अलावा कोई अन्य जनप्रतिनिधि या अधिकारी झण्डा वंदन के दौरान मुख्य कार्यक्रम में दूर - दूर तक दिखाई नहीं दिये जबकि विधानसभा मुख्यालय कोलारस में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष के साथ करीब एक दर्जन से अधिक भाजपा नेता झण्डा बंदन से लेकर मुख्य कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा पर प्रश्न चिन्ह अवश्य लग गया है।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जनपद एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष की गैर मौजूदगी बनी चर्चा का विषय -
केलारस स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में कोलारस जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमति आषा देवी यादव एवं कोलास नगर परिषद के उपाध्यक्ष रोहित वैष्य काफी लम्बे समय से राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दिखाई नहीं दे रहे दोनो ही उपाध्यक्ष कई बार नेताओं से लेकर अधिकारियों पर अपने अधिकारों के हनन करने का आरोप भी अनेको बार लगा चुके है किन्तु उसके बाद भी उपाध्यक्ष यानि की संस्था का दूसरा नागरिक जोकि अध्यक्ष की अनुपतिथि में अध्यक्ष के बाराबर अधिकार रखता है ऐसे संस्था के उपाध्यक्षों का राष्ट्रीय कार्यक्रमों से लेकर अनेको कार्यक्रमों में गैर मौजूदगी लोकतंत्र के लिये चिन्ता का विषय अवष्य है क्योंकि यह दोनो ही राजनैतिक एवं प्रषासनिक गठजोड के चलते स्वयं के अधिकारों के हनन से लेकर इस्तीफा देने तक की बात अनेको बार कर चुके है।

