जीपीएफ की गुमशुदा कटौतियों के निराकरण के लिए 17 से 19 अगस्त तक लगेगा कैंप - Shivpuri



शिवपुरी - महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) मध्यप्रदेश, ग्वालियर द्वारा जिले में पदस्थ समस्त सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) अभिदाताओं की गुमशुदा कटौतियों और खाते में दर्ज न हुई राशि की समस्याओं के निराकरण के लिए जीपीएफ कैंप का आयोजन 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक किया जाएगा यह कैंप जनपद पंचायत शिवपुरी सभागार, ई-दक्ष केंद्र के सामने, शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।


वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे सामान्य भविष्य निधि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए इस कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म