शिवपुरी - शिवपुरी जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तुरंत आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
फिजिकल थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक अविनाश कुमार राठौर को फिजिकल थाने की कमान सौंपी गई है।
पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक संजय सिंह किरार को खनियाधाना थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह को नरवर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम गोयल को बामौरकला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बामौरकला थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय लोधी को खोड़ चौकी की कमान सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यह आदेश 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
Tags
Shivpuri
