महिला द्वारा हरिजन एक्ट और छेड़छाड़ के आरोपों की धमकी का दावा, वीडियो जारी कर शिक्षक ने पुलिस से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
शिवपुरी - शिवपुरी जिले के खनियाधाना विकासखंड अंतर्गत बमोरकलां स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य मुकेश शर्मा ने एक महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं सुरक्षा की मांग की है।
बताया गया है कि 5 अगस्त को विद्यालय के गेट पर एक घटना हुई थी शिक्षक के अनुसार स्थानीय महिला लक्ष्मी जाटव ने उन्हें रोककर गाली-गलौज एवं अभद्रता की तथा उनकी मोटरसाइकिल पकड़कर गिरा दी जिससे उन्हें चोटें आईं घटना के बाद विद्यालय का माहौल भी प्रभावित हुआ इस संबंध में विद्यालय स्टाफ द्वारा पंचनामा तैयार किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद शिक्षक मुकेश शर्मा ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने महिला के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार नहीं किया है उनका कहना है कि वे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था के तहत जर्जर विद्युत तार हटवाने का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी शिक्षक ने आरोप लगाया कि उन्हें हरिजन एक्ट एवं छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है उनका कहना है कि इन आरोपों के भय के कारण वे विद्यालय जाने में भी असहज और भयभीत महसूस कर रहे हैं।
मुकेश शर्मा ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई न हो वहीं विद्यालय स्टाफ द्वारा तैयार किए गए पंचनामा के आधार पर भी घटना की जांच किए जाने की मांग की गई है।
शिक्षक ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से मामले में निष्पक्ष जांच कराने, उन्हें सुरक्षा प्रदान करने तथा यदि जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप अथवा धमकी गलत पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है हालांकि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों तथा पूरे घटनाक्रम का अंतिम सत्य पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
