बुधवार को कोलारस में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी - Kolaras


कोलारस - पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर नगर कोलारस में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस एवं चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

जुलूस की शुरुआत जगतपुर स्थित नूरानी मस्जिद से हुई। जुलूस जगतपुर, एबी रोड, एप्रोच रोड होते हुए सदर बाजार की विभिन्न गलियों से निकला और अंत में सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

नूरानी मस्जिद, बस स्टॉप और कट्टर मोहल्ले में हुआ सम्मान

चल समारोह के दौरान नूरानी मस्जिद, बस स्टॉप एवं कट्टर मोहल्ला क्षेत्र में शहर काजी, सदर, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बुजुर्गों द्वारा आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का साफा बांधकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के जिम्मेदार लोगों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन कोलारस में धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आया। मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म