गुना - नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में सिरसी थाना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त 26 को सिरसी थाने पर 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने आरोपी गोलू अगरिया निवासी कस्बाथाना, राजस्थान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में किशोरी ने बताया कि 11-12 जुलाई 26 की दरम्यानी रात आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एवं शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया । रिपोर्ट पर से सिरसी थाना पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध तत्काल अपराध क्रमांक 57/26, धारा 137(2), 351(3), 64(1), 64(2)(द्व), 87 बीएनएस एवं 5रु/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
मामले में पुलिस ने गत दिवस आरोपी को दबोचकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है पुलिस की इस कार्रवाई में टीआई अरविन्द सिंह गौर, उपनिरीक्षक गुणसागर मीना, सउनि कृष्णमुरारी तिवारी, प्रधान आरक्षक लालाराम शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय परिहार, आरक्षक रविंद्र पाल, आरक्षक राजू पाल, आरक्षक राहुल रघुवंशी, आरक्षक नरेश परिहार एवं आरक्षक दीपक दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है - सीताराम नाटानी
Tags
Guna