कोलारस के फोरलेन हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार घायल, कंटेनर सहित चालक फरार - Kolaras



कोलारस - बुधवार को शिवपुरी जिले के कोलारस फोरलेन हाइवे पर अन्नपूर्णा होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हादसा कितना दर्दनाक है कंटेनर से सामने आया बाइक सवार किस तरह कंटेनर की टक्कर से घायल हो गया बताया गया है कि शिवपुरी की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हरि सिंह पुत्र सीताराम जाटव (40), निवासी नोहरी कला शिवपुरी, बाइक से नोहरी कला से कोलारस के पनवारी में अपने जीजा के यहां जा रहे थे। इसी दौरान कोलारस बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे रामगढ़ सरपंच चंद्र प्रताप यादव और संदीप सरदार ने अपनी स्कॉर्पियो वाहन से घायल को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मानवता की मिसाल: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद घायल व्यक्ति सड़क पर दर्द से तड़प रहा था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची ऐसे में मौके पर मौजूद चंद्रपाल यादव ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए अपने निजी वाहन से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म