महिला के साथ डकैती करने वाले तीन आरेापी कैँट पुलिस ने दबोचे - Guna


गुना - मध्‍यप्रदेश के गुना जिले के कैंट थाना पुलिस ने गोविन्द गार्डन कॉलोनी में डकैती की वारदात के मामले में डकैत गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दरअसल 18 अगस्त 26 को फरियादिया अविता कलावत, निवासी गोविन्द गार्डन गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 17 अगस्त 26 की रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर सोने का एक मंगलसूत्र एवं 10 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए फरियादिया की रिपोर्ट पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 704/26, धारा 310(2), 115(2), 332(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

एसपी हितिका वासल द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए तत्काल केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। 

पुलिस के सतत एवं सघन प्रयासों के परिणामस्वरूप शीघ्र ही घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी सरगर्मी से तलाश की गई बुधवार को तीन संदेहियों सत्येन्द्र उर्फ अजय पुत्र धर्मेन्द्र जाटव निवासी चौरसिया कॉलोनी गुना, रंजीत पुत्र राजू बाल्मीकि निवासी चौरसिया कॉलोनी गुना एवं राजा पुत्र मुख्तयार पारदी निवासी हड्डीमील गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ की्र जिन्होंने पूछताछ के दौरान उक्त वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। 

आरोपियों द्वारा वारदात में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए गए हैं तथा लूटा हुआ माल भी उनके पास होना बताया गया है पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में टीआई अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट तथा गुना कोतवाली से आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक अंकित लोधी, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक विनय जाट एवं आरक्षक अजय सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म