बिल को लेकर हुआ विवाद, बिजली कर्मचारी को तीन कुत्तों से कटवाया, दी धमकी - Gwalior



ग्‍वालियर - ध्‍यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में बिजली बिल की जांच करने पहुंचे एक निजी बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट और बर्बरता का मामला सामने आया है आरोप है कि इंदिरा नगर में एक व्यक्ति ने बिजली कर्मचारी को बंधक बनाकर अपने तीन पालतू कुत्तों से कटवाया कुत्तों के हमले में कर्मचारी के शरीर पर 17 जगह घाव हो गए आरोपी ने बिजली बिल जांचने वाली मशीन भी तोड़ दी और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बिजली बिल जांचने के दौरान शुरू हुआ विवाद

मामला 13 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। शताब्दीपुरम निवासी 40 वर्षीय रवींद्र सिंह राजावत हजीरा जोन में बिजली विभाग के लिए काम करते हैं। वह अपने साथी आदित्य भदौरिया के साथ इंदिरा नगर में बिजली बिलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी वीरू तोमर स्कूटी से वहां पहुंचा और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर वीरू तोमर ने आदित्य भदौरिया के हाथ से बिल जांचने वाली मशीन छीन ली। आरोप है कि उसने मशीन से बैटरी, सिम और रील निकालकर फेंक दी और फिर मशीन को सड़क पर पटककर तोड़ दिया।


मशीन तोड़ने के बाद घर ले गया आरोपी

आरोप है कि मशीन तोड़ने के बाद वीरू तोमर अपने घर के अंदर चला गया और वहां से अपने तीन पालतू कुत्तों को बाहर निकाल दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए आदित्य भदौरिया वहां से भाग गए, लेकिन रवींद्र राजावत आरोपी के पास ही फंस गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म