मुख्यमंत्री यादव का स्वतंत्रता की पूर्व संध्या प्रदेश के नाम संदेश, आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास - MP News



मध्‍यप्रदेश में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के नाम संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने राज्य के विकास, जन-सहयोग, अर्थव्यवस्था, निवेश सहित कई तथ्यों का जिक्र किया। उन्होंने संदेश में आम जनता के साथ-साथ किसानों पर बात की। उन्होंने प्रदेश में बारिश की गति बढ़ने पर प्रसन्नता भी जाहिर की। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद सेनानियों, राष्ट्रप्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्योहार है, जो हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म