मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मिलावली में स्कूल से घर लौट रही 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा के साथ काली स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने सरेराह बदसलूकी की।
आरोप है कि एक युवक ने छात्रा पर अश्लील कमेंट किया, जबकि उसके साथी ने सनरूफ से बाहर निकलकर अश्लील इशारे किए। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाकर स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया इसके बाद भी आरोपी उसका पीछा करते रहे।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी छावनी इलाके में एक काली स्कॉर्पियो उनकी ओर तीन से चार बार आगे-पीछे चक्कर लगाने लगी छात्रा ने देखा कि कार में अतुल राजपूत और उसका एक साथी मौजूद था।
दोनों छात्राओं ने युवकों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा जारी रखा। इसी दौरान एक युवक ने छात्रा से अश्लील कमेंट किया। इसके बाद उसके साथी ने सनरूफ से बाहर निकलकर छात्रा की ओर अश्लील इशारा किया।