शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने तीन आदतन अपराधियों को जिलाबदर किया है और शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से छह माह के लिए बाहर जाने के निर्देश दिए है।
जानकारी के अनुसार अकरम शाह पुत्र अनवर शाह उम्र 25 साल निवासी नरवर तिराहा सतनवाड़ा, थाना सतनवाड़ा एक आदतन अपराधी है जिस पर वर्ष 2020 से अभी तक विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है इसी प्रकार अरविंद गुर्जर पुत्र बैजनाथ गुर्जर उम्र 21 साल निवासी करोंदी कॉलोनी शिवपुरी, थाना फिजीकल शिवपुरी एक आदतन अपराधी है जिस पर वर्ष 2020 से अभी तक विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है तथा अनावेदक दिनेश उर्फ लल्लू पुत्र पहलवान सिंह परिहार उम्र 38 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी बदरवास थाना बदरवास एक आदतन अपराधी है जिस पर वर्ष 2019 से अभी तक विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है।
उक्त अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा किसी भी दिन गंभीर घटना घटित हो सकती है।
आदतन अपराधियों को शिवपुरी एवं उसके आस-पास के जिलों ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, गुना की सीमा के भीतर से 6 माह के लिये जिला बदर किया है। जिलाबदर की अवधि में जिस-जिस स्थान पर निवास करेगा, उसकी लिखित सूचना प्रतिमाह रजिस्टर्ड डाक से संबंधित थाने को आवश्यक रूप से देना होगी तथा वहां के थाना प्रभारी तत्संबंधी रिकार्ड संधारित करेंगे।
यदि जिलाबदर अपराधी के विरुद्ध इन जिलों के किन्हीं न्यायालयों में मामले प्रचलित हों, तो उस मामले में वह स्वयं की उपस्थिति के लिए पेशी के दिन इन जिलों के न्यायालय में आ जा सकेगा, परंतु इसके पूर्व संबंधित थाना प्रभारी तथा संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।
