कोलारस - सोमवार 24 अगस्त को शासकीय एस.एम.एस. महाविद्यालय, कोलारस में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कोलारस के एस.डी.एम. एवं पदेन जनभागीदारी अध्यक्ष शिवदयाल धाकड़ के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में एस.डी.एम. एवं पदेन जनभागीदारी अध्यक्ष शिवदयाल धाकड़, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वाई. के. राय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वैदेही गौड़ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा ने किया तथा आभार प्रदर्शन स. प्रा. पवन बाथम ने किया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Tags
Kolaras