सोमवार को तहसीलदार भार्गव ने किया एस.सी. एस.टी. बालक छात्रावास का निरीक्षण - Kolaras


कोलारस - कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव द्वारा सोमवार को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के बालक छात्रावास का निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद किया।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के पालन में सोमवार को कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव द्वारा जगतपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित बालक अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावास का निरीक्षण किया साथ ही छात्रों से संवाद किया और निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भार्गव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रावास में कई कमियां देखने को मिली है जिसमें से मुख्य रूप से पेयजल की व्यवस्था बदहाल मिली एवं गंदगी साफ सफाई के नाम पर झूठ ढोल देखने को मिला तथा जितने छात्र छात्रावास में है उतने छात्रावास में छात्रों को सोने के लिए पलंग व्यवस्था तक नहीं पाई गई साथी ना छात्रावास में पंखा की व्यवस्था पाई गई जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है साथ ही छात्रावास में जितने छात्र होना चाहिए उतने उपस्थित न रहकर अनुपस्थित है। 

इस दौरान उपस्थित छात्रों का कहना था कि छात्रावास में न पंखा है न पेयजल की व्यवस्था साथ ही साफ सफाई भी सही नहीं है बारिश का मौसम चल रहा है इस दौरान कई साफ सफाई एवं पेयजल तथा पंखा न होने के चलते मच्छर भी अधिक है जिससे बीमारी का डर लगा रहता है।

भार्गव ने निरीक्षण के दौरान छात्रों से किया संवाद 

संवाद के दौरान साफ सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था को लेकर तहसीलदार भार्गव द्वारा छात्रों को आश्वासन दिया गया जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म