कोलारस - शनिवार को जिले के कोलारस परगने के बदरवास के पास स्थित ग्राम एनवारा से लगे हुये बैकुण्ठ धाम गौशाला के संचालक श्री राजेश जी महाराज एवं गौशाला से जुड़े हजारों भक्तगण गौरक्षा का संदेश लेकर शनिवार की सुबह प्रातः 08 बजे बैकुण्ठधाम आश्रम से हजारों धर्म प्रेमी लोगो के साथ गौरक्षा संदेश पदयात्रा लेकर रवाना हुये गौरक्षा संदेश यात्रा शनिवार की दोपहर लुकवासा ग्राम पहुंची और जिसके बाद पदयात्रा देहरदा सड़क तिराहे होते हुये सभी धर्म प्रेमियों के साथ पदयात्रा कोलारस नगर में शाम करीब 5ः30 बजे प्रवेश की पदयात्रा का कोलारस नगर वासियों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया गौरक्षा संदेश पदयात्रा शाम करीब 07 बजे कोलारस के गोपाल जी गार्डन पहुंचेगी।
जहां रात्रि विश्राम एवं भोजन के साथ धर्म प्रेमी विश्राम करेंगे अगले दिन यानि रविवार की सुबह पदयात्रा गोपाल जी गार्डन से रवाना होकर पड़ोरा सड़क पहुंचेगी।
जहां पड़ोरा रेस्ट हाउस के पास सभी धर्म प्रेमी लोगो को शुल्पाहार के लिये रूकेंगे तथा उसके उपरांत रविवार की दोपहर करीब 01 बजे पदयात्रा सेसई सड़क हनुमान मंदिर पर दोपहर का भोजन करने के उपरांत यात्रा रविवार की शाम राजेश्वरी माता मंदिर शिवपुरी पहुंचेगी जहां वक्ताओ के उद्बोधन के उपरांत गौरक्षा संदेश यात्रा का दो दिवसीय पड़ाव का पहला क्रम पूर्ण होगा।


