कोलारस - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दस दिनों से स्वास्थ्य केंद्र का इमरजेन्सी गेट में ताला डाल दिया था एवं मुख्यद्वार सें मरीजों को लाया जा रहाँ था जिससे इमरजेन्सी मरीजो को लाने में परेशानी आ रही थी गेट पर कीचड़ में पानी का भराव होने से आने जाने में मरीजो एवं अटेन्डरो को परेशानी हो रही थी।
वरिष्ठ भाजपा एवं समाजसेवी नेता ओ०पी० भार्गव ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं ब्लॉक के प्रभारी वीएमओ डॉ राठौर एवं संजय जैन साफ सफाई एवं कीचड की सफाई कराई जाकर इमरजेन्सी गेट जनाहित में चालू किए जाने का अनुरोध किया था जिस पर आज हिटैजी से कीचड़ एवं भराव का समतलीकरण किया जा रहाँ कल से आमजन एवं इमरजेन्सी मरीजों पूर्व के अनुसार उसी गेट पर मेडिकल एड़ की सुविधाऐ चालू रहेगी।
Tags
Kolaras