सियासी हलचल तेज, कोलारस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा दल पहुंचा राधौगढ़, क्या दतिया चुनाव के नतीजों से बदला राजनीतिक समीकरण - Kolaras

एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राधौगढ़ में की विधायक जयवर्धन सिंह से मुलाकात
सर्वेश राजपूत कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राधौगढ़ पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह से मुलाकात की। इस सियासी मुलाकात के बाद क्षेत्र में सदस्यता अभियान और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात के पीछे केवल संगठनात्मक चर्चाएं ही नहीं, बल्कि हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावी परिणामों का भी असर है। क्या यह मेल-मिलाप दतिया में कांग्रेस की जीत से उपजे उत्साह और नए राजनीतिक समीकरणों का हिस्सा है? यह सवाल फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

अमन धाकड़, मोनू जादौन और लक्ष्मण बैरागी के मित्र मंडल ने भरी हुंकार

राधौगढ़ पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में युवा नेतृत्व और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की खासी मौजूदगी रही। इस दौरान अमन धाकड़, मोनू जादौन और लक्ष्मण बैरागी के मित्र मंडल ने विशेष रूप से शिरकत की और क्षेत्र के राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रमुख रूप से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरे में कोलारस क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी इलाकों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से टीटू रघुवंशी, हेमंत धाकड़ नीलम धाकड़, शक्ति धाकड़ बाइस राम धाकड़,प्रदीप गौड़ फेरन धाकड़ सहित एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के इस शक्ति प्रदर्शन और राधौगढ़ प्रवास से कोलारस विधानसभा की लोकल राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म