केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर, विभिन्न भूमि पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल - Shivpuri

 


शिवपुरी - केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन, निरीक्षण तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।


निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त को दोपहर में ग्राम अछरौनी पहुंचेंगे, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौनी का लोकार्पण करेंगे इसके पश्चात वे ग्राम चमरौआ सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे उप तहसील बामौरकलां का लोकार्पण एवं ग्राम पिपरा सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे ग्राम धपौरा से तेरई रोड एवं ग्राम भगारी से रामपुरा-टपरन रोड का भूमि पूजन करेंगे।

इसके पश्चात होटल पी.एस. रेसीडेंसी में आयोजित कैट ग्वालियर-चंबल संभागीय व्यापार एवं उद्योग सम्मेलन में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में करेंगे।

इसी प्रकार 1 सितम्बर को श्री चिंताहरण मंदिर में दर्शन उपरांत नव-विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिवपुरी का दौरा करेंगे तथा पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे सिंहनिवास एवं रातौर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसके उपरांत तानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तानपुर का लोकार्पण, ग्राम सिंहनिवास सब-स्टेशन का लोकार्पण, शासकीय माध्यमिक स्कूल भवन सिंहनिवास का भूमि पूजन एवं उप तहसील ठर्रा का लोकार्पण करेंगे पाली-राजगढ़ रोड का भूमि पूजन, कुम्हरौआ से बागरोद रोड (वाया पिपरौदा) का भूमि पूजन, ग्राम कार्या में हाई स्कूल भवन का लोकार्पण, ग्राम पंचायत भवन खरई का लोकार्पण तथा पड़ोरा चौराहा पर आरसीसी रोड का लोकार्पण करेंगे इसके बाद लुकवासा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे बिजरौनी बायपास रोड एवं दौलतपुर से साईखेड़ा रोड का भूमि पूजन करेंगे कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम के उपरांत कोलारस रेलवे स्टेशन से उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/14310) के नए ठहराव का फ्लैग-ऑफ (हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ) करेंगे एवं टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास 50 सीटर अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास शिवपुरी का भूमि पूजन करेंगे इसके उपरांत हवाई पट्टी, पीएसक्यू लाइन, सहिसपुरा एवं झांसी तिराहा शिवपुरी पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे कलेक्ट्रेट शिवपुरी में डीवीएमसी की बैठक में शामिल होंगे कोर्ट रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ में मुख्य प्रवेश द्वार एवं कीर्ति स्तंभ का भूमि पूजन करेंगे प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण एवं ककरवाया (लॉ कॉलेज के पास) पोस्टल प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे इसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म