शिवम पाण्डेय रिपोर्ट शिवपुरी - खनियाधाना स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर किसान सम्मान समारोह एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में एजेंसी संचालक वीरेंद्र सिंह यादव ने क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों किसानों का सम्मान किया इस दौरान किसानों को LED टीवी, डिनर सेट और इंडक्शन सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इसके बाद कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों को सोनालिका ट्रैक्टर के नए मॉडलों, उनकी खूबियों और डीजल बचत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी विशेषज्ञों ने बताया कि खेती के काम के अनुसार सही हॉर्सपावर (HP) का ट्रैक्टर चुनने से ईंधन, समय और रख-रखाव की लागत को कम किया जा सकता है।
किसान गोष्ठी के दौरान कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों, नए कृषि उपकरणों और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई किसानों को ट्रैक्टर के उचित रख-रखाव, समय पर सर्विसिंग तथा कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा प्राप्त करने के विभिन्न उपाय बताए गए।
कार्यक्रम में किसानों ने तकनीकी विशेषज्ञों से ट्रैक्टर और कृषि से संबंधित सवाल पूछे, जिनके जवाब विशेषज्ञों द्वारा दिए गए वहीं, लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित किसानों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
समारोह के अंत में एजेंसी संचालक वीरेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी किसानों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के साथ उन्हें नई जानकारी और बेहतर संसाधनों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।
Tags
Shivpuri