कोलारस - आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कोलारस नगर में किसान मोर्चा एवं अखण्ड भारत दिवस के उपलक्ष्य पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड कोलारस के द्वारा निकली गई विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित यात्रा ट्रैक्टरों के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, बता दे कि भव्य तिरंगा यात्रा में कांग्रेसियों से लेकर आम लोगों ने भाजपा एवं बजरंग दल के द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दूरी बनाली।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कोलारस में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्राएं एवं बजरंदल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गईं भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में विधायक महेंद्र सिंह यादव खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा में विधायक महेंद्र यादव ने चलाया ट्रैक्टर
भाजपा किसान मोर्चा के कोलारस मंडल द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शीतला माता मंदिर मेला ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा मानीपुरा, जगतपुर और एबी रोड होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए विधायक महेंद्र सिंह यादव ने ट्रैक्टर की कमान संभाली और यात्रा में शामिल हुए।
कोलारस में देशभक्ति का सैलाब, तिरंगा यात्राओं से गूंजा नगर
कोलारस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में देशभक्ति की अद्भुत मिसाल देखने को मिली आजादी के जश्न के रंग में रंगे शहर की सड़कों पर शुक्रवार को दो भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं ने न केवल नगर को तिरंगामय कर दिया, बल्कि स्थानीय निवासियों में भी राष्ट्रप्रेम का उत्साह दोगुना कर दिया 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
यह विशाल काफिला मानीपुरा से शुरू होकर जगतपुर और मुख्य एबी रोड से होता हुआ गायत्री मंदिर पहुंचा, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में ट्रैक्टरों की लंबी कतार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विश्व हिंदू परिषद की बाइक रैली
दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बाइक तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वीएचपी की यह यात्रा मानीपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर से रवाना हुई। हाथों में तिरंगा झंडा लिए सैकड़ों युवाओं ने बाइक पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों—जगतपुर, एबी रोड और बस स्टैंड एप्रोच रोड से होते हुए अपनी यात्रा निकाली।
अनुशासन के साथ निकली यह बाइक रैली अंत में पुराने पुलिस थाने के समीप स्थित हनुमान चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान वीएचपी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय' के उद्घोष किए। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी तिरंगा यात्राओं का स्वागत किया, जिससे एक उत्सव जैसा माहौल बन गया।
यात्रा में इस अवसर पर कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन खैमरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम रावत (पडोरा), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवहरे, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, भाजपा नेता धर्मेन्द्र रावत, राजकुमार भार्गव, राम सडैया, भानू जाट, दीपक जैन महामंत्री, गुरुप्रीत चीमा, देशपाल राजावत, जगदीश जादौन, मीडिया कर्मी, हिन्दू संगठन के कार्यकर्तागण, बजरंग दल के कार्यकर्तागण, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।