सरपंच प्रतिनिधि नीटू महाराज की कार्यशैली ला रही है बदलाव
शिवपुरी - शिवपुरी जिले की करेरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दिनारा इन दिनों विकास की नई इबारत लिख रही है इसका श्रेय जाता है युवा और मिलनसार सरपंच प्रतिनिधि नीटू महाराज उर्फ नीटू दुबे को उनकी सक्रिय कार्यशैली, सेवा भावना और जनता से सीधा जुड़ाव के चलते पंचायत में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
चहुंमुखी विकास से ग्रामीणों में खुशी
कहने को तो वे सरपंच प्रतिनिधि हैं, लेकिन काम करने का अंदाज किसी जनसेवक से कम नहीं सुबह से लेकर देर रात तक वे गांव के लोगों के बीच ही नजर आते हैं पंचायत भवन हो या गांव की गलियां, खेत-खलिहान हो या किसी गरीब की झोपड़ी, नीटू महाराज हर जगह मौजूद रहते हैं।
गरीब, असहाय और मजदूरों के मसीहा
नीटू महाराज की सबसे बड़ी पहचान है उनकी गरीबों के प्रति संवेदनशीलता गांव के गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए वे 24 घंटे सेवा भाव से तैयार रहते हैं ग्रामीण बताते हैं कि किसी भी मजदूर को कोई परेशानी होती है, किसी गरीब के घर में कोई बीमारी या कोई सरकारी काम अटकता है तो नीटू महाराज बिना कहे मदद के लिए पहुंच जाते हैं।
आधी रात को भी यदि किसी को अस्पताल ले जाना हो या किसी को राशन, पेंशन, या शासन की योजना का लाभ दिलाना हो, तो वे हमेशा आगे रहते हैं। इसी कारण गांव के बुजुर्ग उन्हें अपना बेटा और युवा अपना भाई मानते हैं।
खानदानी है सेवा की परंपरा
गरीबों की मदद करना नीटू महाराज के परिवार की पुरानी परंपरा रही है उनके पिताजी स्व. अरुण दुबे भी अपने समय में समाजसेवा और परोपकार के लिए जाने जाते थे उन्होंने हमेशा गरीबों को गले लगाया और उनकी मदद को ही अपना धर्म माना उसी परंपरा और संस्कार को नीटू महाराज आज भी आगे बढ़ा रहे हैं पिताजी से मिले सेवा के संस्कारों को उन्होंने अपने जीवन का मूलमंत्र बना लिया है पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए वे आज दिनारा क्षेत्र में सेवा की मिसाल बन गए हैं।
सरपंच और जनपद का प्रतिनिधित्व बखूबी
दिनारा में नीटू दुबे सरपंच प्रतिनिधि के साथ-साथ जनपद स्तर पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं वे जनपद में गांव की समस्याओं को मजबूती से रखते हैं और हर योजना को गांव तक लाने का प्रयास करते हैं चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, नल-जल योजना या पेंशन योजना, हर पात्र हितग्राही तक लाभ पहुंचे, यह उनकी पहली प्राथमिकता रहती है।
पंचायत में उनके कार्यकाल में सीसी रोड, नाली निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसे मूलभूत कार्यों में तेजी आई है शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी सुधारा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले पंचायत के कामों के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब नीटू महाराज ने व्यवस्था को इतना पारदर्शी और आसान बना दिया है कि काम समय पर और बिना भेदभाव के हो रहे हैं।
कुल मिलाकर कहा जाए तो सरपंच प्रतिनिधि नीटू महाराज ने अपने सेवाभाव और विकास की सोच से दिनारा को एक आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
