कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस नगर से करीब 3 किमी की दूरी पर स्थित सनवारा के पास स्थित पीर बाबा की दरगाह पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष आगामी 10 सितंबर गुरुवार को पीर बुरहान बाबा साहब की दरगाह पर वार्षिक मेला आयोजित किया जा रहा है।
बाबा की दरगाह कोलारस से पश्चिमी की ओर 7 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मेले में सांप्रदायिक सौहाद्र्र देखने को मिलता है। इस मेले में हर वर्ग के लोग शामिल होकर अपनी दुआऐं मांगते है।
बताते हैं कि बाबा की दरगाह पर आने वाले हर व्यक्ति की मांगी मुराद पूरी होती है यहां कोलारस के आसपास व दूर अंचल भर के लोग भी यहां बाबा की दरगाह पर मत्था टेकने आते है।
कार्यक्रम के आयोजक जाहिद काजी, शफी उद्दीन काजी ने बताया कोलारस में पीर बुरहान साहब बाबा का मेला प्रसिद्ध है और यही वजह है कि यहां कोलारस, शिवपुरी, गुना, झांसी, श्योपुर, दतिया, भिण्ड, मुरैना सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी दुआऐं लेकर बाबा की दरगाह पर आकर अपनी दुआऐं पूरी होने की प्रार्थना करते है।
