भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की वृन्दावन से लेकर कोलारस के मंदिरों पर रही धूम, रात्रि 12 बजे जन्म आरती, शनिवार दोपहर पालना दर्शन - Kolaras



कोलारस - शुक्रवार 4 सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण के निजधाम वृन्दावन से लेकर देष भर एवं कोलारस में भगवान श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव की धूम रही कोलारस में भगवान राधेकृष्ण जी के भी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया शुक्रवार की रात्रि 08 बजे अभिषेक दर्शन का कार्यक्रम रखा गया तथा मध्यरात्रि ठीक 12 बजे जन्म आरती का आयोजन रखा गया।


कोलारस नगर में भगवान राधाकृष्ण जी के सभी मंदिरों पर शुक्रवार को प्रकट उत्सव की धूम रही कोलारस नगर में पारिकान गोपाल जी के मंदिर पर श्रीधाम वृन्दावन के राधावल्लभ मंदिर की परम्परा अनुसार अभिषेक शुक्रवार की रात्रि 08 बजे रखा गया जबकि शुक्रवार की मध्य रात्रि ठीक 12 बजे जन्म आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इसके अगले दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे नन्दोत्सव, पालना दर्शन, भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है कोलारस में भगवान राधेकृष्ण जी के पंचायती मंदिर पर भी गोपाल जी के मंदिर की तरह कार्यक्रम आयोजित किये जाते है यहां इस बार पंचायती गोपाल जी मंदिर पर जन्म महोत्सव का कार्यक्रम रिंकेश गर्ग उकावल वाले परिवार मानीपुरा की ओर से पंचायती राधाकृष्ण मंदिर पर उत्सव का कार्यक्रम रखा गया कोलारस नगर में भगवान राधेकृष्ण जी के प्रमुख मंदिरों में पारिकान गोपाल जी का मंदिर, पंचायती श्री राधाकृष्ण मंदिर, बांके विहारी राधाकृष्ण मंदिर पोस्ट ऑफिस के पास, राधाकृष्ण मंदिर कैथवाले मोहल्ला, राधाकृष्ण मंदिर दरवाजे के उपर पाराषर मोहल्ला के अलावा अन्य लगभग सभी मंदिरों पर शुक्रवार से लेकर शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म महोत्सव मनाने का क्रम जारी रहा। 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म