मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है।
रिपोर्ट के अनुसार नरोत्तम मिश्रा ने अपना भोपाल का निर्धारित कार्यक्रम रद्द किया और अचानक दिल्ली रवाना हुए वहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है हालांकि, दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता के बीच यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इससे पहले भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर चुके हैं।
लगातार हो रही इन मुलाकातों के बाद भाजपा संगठन में नरोत्तम मिश्रा की संभावित भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं हालांकि, पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने संबंधी कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
