रन्नौद - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 15 पेटी देशी शराब कीमती 75,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त कार कीमती 8 लाख रूपये को जप्त कर दो आरोपियों शिवशंकर शर्मा व सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जाकर विशेष अभियान चलाया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, दिनांक 06 - 07.09.2026 को रात्रि काम्बिंग गस्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बैगनार कार अकाझिरी तरफ से आ रही है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है।
सूचना की तस्दीक हेतु काम्बिंग गस्त में ढेंकुआ तिराहे पर वाहन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की वैगनार कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 35 बीके 0273 आती दिखी जिसका ड्रायवर पुलिस चेकिंग को देखकर वाहन को तेज गति से ले जाने लगा जिसे रोककर चेक किया गया तो वाहन के पीछे की साईड में देशी शराब की पेटियाँ रखी हुई थी जिन्हे खोलकर चेक किया गया तो उसमें 09 पेटी देशी प्लेन शराब एवं 06 पेटी देशी मसाला शराब की होकर कुल 135 लीटर देशी शराब थी जिसके संबंध में वाहन चला रहे व उसमें बैठे लोगो से नाम पता एवं शराब लाने ले जाने , विक्रय करने आदि का लायसैन्स मांगा गया तो वाहन मे बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम शिवशंकर पुत्र भैयालाल शर्मा निवासी ग्राम डगपीपरी एवं सोनू पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी राजापुर का होना बताकर कोई लायसैन्स नही होना बताया जिस पर देशी शराब कीमती 75000 रूपये व परिवहन मे उपयोग कार वैगनार क्रमांक यूपी 35 बीके 0273 कीमती 8,00,000 रूपये कुल मसरूका 8,75,000 रूपये का जप्त किया गया एवं आरोपी शिवशंकर व सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपीगण को गिरफ्तार करने एवं जप्त शराब जप्ती करने में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे, प्रआर 934 जगेश सिकरवार, आर. 1132 सर्वेश शर्मा, आर. 716 दीपक तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
