शिवपुरी - जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027 हेतु कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिले के सभी विकासखंडों में संचालित विद्यालयों से पात्र विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि जिले के ग्रामीण व प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।
कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 01 सितम्बर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से 30 सितम्बर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं।
कक्षा 9वीं हेतु पोर्टल https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 एवं कक्षा 11वीं हेतु पोर्टल https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 निर्धारित किया गया है।
पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा की तिथि 10 अप्रैल 2027 प्रस्तावित है। जिला शिक्षा अधिकार को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्राचार्यों को निर्देशित करें कि वर्तमान में कक्षा 8वीं और कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीयन समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कराया जाए।
Tags
Shivpuri