सिंधिया के कड़े तेवर: गुना में अफसरों की लगाई क्लास, ₹3 करोड़ की सड़क सौगात के बाद अब कोलारस की जनता की भी जागी आस - Shivpuri

 


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, AI generated

गुना / शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान सिंधिया के सख्त तेवर देखने को मिले, जहां उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर कलेक्टर और एसपी की क्लास लगा दी।

'गाड़ी में मत बैठिए...': सिंधिया ने अधिकारियों को दी हिदायत

निरीक्षण के दौरान मौके पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के न दिखने पर सिंधिया ने सख्त लहजे में पूछा, "कलेक्टर कहां हैं? बुलाओ जल्दी।" इसके बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी हितिका वासल को मोहन बरेला मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हुए सीधे शब्दों में कहा:

"गाड़ी में मत रहिए, दोनों आप मेरी ड्यूटी पर हैं। गाड़ी में से नहीं बुलाना है आपको, समझे आप दोनों?"

गुना को ₹3 करोड़ की सड़क की सौगात

प्रशासनिक कसावट के साथ-साथ सिंधिया ने विकास कार्यों पर भी जोर दिया। जनता की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए उन्होंने कैंट चौराहे से गुलाबगंज तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए विधायक निधि से ₹3 करोड़ मंजूर करने की घोषणा की।

कोलारस की जनता को भी जागी उम्मीद

गुना में सिंधिया के इस त्वरित फैसले के बाद पड़ोसी क्षेत्र यानि सिंधिया के सांसदीय क्षेत्र कोलारस विधानसभा के निवासियों में भी उम्मीद की किरण जगी है।

  • जनता की मांग: कोलारस के लोग काफी समय से पुरानी एबी रोड के कायाकल्प के लिए सिंधिया को आवेदन सौंप रहे हैं।

  • उम्मीद: स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस तरह गुना के विकास के लिए सिंधिया ने तुरंत बजट स्वीकृत किया, उसी तर्ज पर कोलारस की जर्जर एबी रोड को भी सांसद या विधायक निधि से चमकाया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म