शिवपुरी जिले में 35 हजार 202 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध - Shivpuri


खरीफ सीजन में अब तक किसानों को 80 हजार 281 मीट्रिक टन खाद का किया जा चुका है वितरण


शिवपुरी - शिवपुरी जिले में किसानों की सुविधा एवं कृषि कार्यों हेतु रासायनिक उर्वरकों (खाद) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक ने बताया कि 30 सितम्बर 2026 की स्थिति में जिले में वर्तमान में कुल 35 हजार 202 मीट्रिक टन खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।


उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन (01 अप्रैल 2026 से अब तक) कुल 80 हजार 281 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है इसमें 41 हजार 649 मीट्रिक टन यूरिया, 17 हजार 798 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 9 हजार 282 मीट्रिक टन एनपीके, 11 हजार 099 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 453 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।


जिले के डबल लॉक गोदामों, सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास वर्तमान में उपलब्ध उर्वरकों में यूरिया उर्वरक डबल लॉक गोदामों में 3035 मी.टन, सहकारी समितियों में 1471 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 4142 मी.टन कुल 8647 मी.टन उपलब्ध है डीएपी / टीएसपी उवर्रक डबल लॉक गोदामों में 915 मी.टन, सहकारी समितियों में 828 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 1542 मी.टन, कुल 3284 मी.टन उपलब्ध है एनपीके उवर्रक डबल लॉक गोदामों में 3359 मी.टन, सहकारी समितियों में 512 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 3397 मी.टन, कुल 7268 मी.टन उपलब्ध है। 


एसएसपी उर्वरक डबल लॉक गोदामों में 1298 मी.टन, सहकारी समितियों में 512 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 13713 मी.टन, कुल 15523 मी.टन उपलब्ध है एमओपी उवर्रक डबल लॉक गोदामों में 103 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 377 मी.टन, कुल 480 मी.टन उपलब्ध है।


इस प्रकार जिले के डबल लॉक गोदामों में 8710 मीट्रिक टन, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 3322 मीट्रिक टन एवं निजी विक्रेताओं के पास 23171 मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता है जिससे किसानों को आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त करने में आसानी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म