पैसा गौशाला संचालक खाऐंगे, गायों को मरने के लिये रोड पर छोड जायेगे, बिहार में चारा घोटाले की तर्ज पर कोलारस परगने में गौशालाओं में 75 प्रतिशत राशि हजम करने की शिकायतें - Kolaras



कोलारस -  कोलारस एवं बदरवास ब्‍लॉक में शासन से अनुदान यानि की शासन की सहायता से कोलारस में 22 एवं बदरवास में 22 कुल 44 गौ शाला शासन के अनुदान से गो संवर्धन वोर्ड पर दर्ज है जहां से एक गाय के लिये 1200 रूपया प्रति माह शासन से अनुदान गौ शालाओं  के लिये दिया जा रहा है इसके अलावा भी गौ शालाओं के लिये अगल से अन्‍य खर्चो के लिये भी राशि मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा गौ शालाओं के लिये गायों को चारा एवं अन्‍य सुविधाओं के लिये उपलब्‍ध कराई जा रही है।

जिस प्रकार विहार में चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की सरकार चली गई और उन्‍हें जेल जाना पडा उसी तर्ज पर कोलारस परगने की कुल 44 गौ शालाओं में से कुछ को छोड दिया जाये तो करीब 35 से अधिक गौ शालाओं में गायों के लिये शासन से मिलने वाली राशि को केवल और केवल कर्मचारी के वेतन के अलावा एक स्‍थान पर चारा भरा होने तथा गायों को पीने के पानी के अलावा अन्‍य चारा को गौ शाला संचालक खा रहे है भाजपा के ही एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि हमारी ही पार्टी के लगभग 95 प्रतिशत लोग कोलारस परगने में गौशाला में चारा तथा गायों की फर्जी संख्‍या दिखाकर एक-एक गौशाला में एक लाख से लेकर दो लाख रूपये तक चारा घोटाला एवं मवेशियों की फर्जी संख्‍या दिखाकर शासन की राशि को लूटने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते सेसई से लेकर बरखेडा के बीच तथा कोटानाका से लेकर मझेरा तथा अन्‍य मार्गो पर हजारों की संख्‍या में गौ धन भूक प्‍यास एवं वरसाती जीव जनतुओं से बचने के लिये रोड का सहारा ले रहे है जहां ईश्‍वरी की तरह प्रतिदिन करीब 01 दर्जन मवेशी सडक दुर्घटना का शिकार स्‍वयं हो रहे है और वाहन चालकों को भी कर रहे हैै।


हाईवे पर 12 घँटे में 7 गौवंश की मौत

बदरवास थाना क्षेत्र के NH-46 स्तिथ ईश्वरी ओवर ब्रिज पर गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 5 गोवंश को रौंदा चार गायों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचें गो रक्षक। 

सनातनी गो सेवा समिति बदरवास की टीम के सदस्यों द्वारा एक घायल गोवंश उपचार किया जा रहा है कल यानि बुधवार - गुरूवार की मध्‍य रात को भी सुमेला बायपास पर चार गौवंश को भी ट्रक ने रौंद दिया था जिसमे तीन गोवंश की मौत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म