कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर संयुक्त दल ने अवैध मदिरा भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्यवाही - Shivpuri

 

संयुक्त दल ने की कार्यवाही पिछोर में 2000 लीटर लहान नष्ट, 510 लीटर शराब जब्त


शिवपुरी - ​कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए।


कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर वृहद स्तर पर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में संयुक्त दल ने पिछोर के ग्राम सालौरा और ग्राम करारखेड़ा में बड़ी कार्यवाही की है।

​ग्राम सालौरा में दबिश और लहान नष्ट

​संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सालौरा में हाथ भट्टी से कच्ची शराब का अवैध निर्माण एवं विक्रय चल रहा है सूचना मिलते ही टीम ने ग्राम सालौरा में रोहित उर्फ भूरा लोधी के खेत पर छापा मारा, जहाँ 8 ड्रमों में भरा करीब 1500 लीटर लहान मिला जिसे तुरंत मौके पर ही नष्ट कराया गया इसके साथ ही मौके से 3 ड्रमों में भरी लगभग 450 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जबकि रोहित लोधी मौके से फरार पाया गया।  

​ग्राम करारखेड़ा में छापामार कार्रवाई व गिरफ्तारी

​इसके पश्चात संयुक्त टीम ने ग्राम करारखेड़ा में हरेन्द्र चौहान पुत्र प्रहलाद चौहान के खेत पर दबिश दी। यहाँ 3 प्लास्टिक ड्रमों में भरा करीब 500 लीटर लहान मौके पर नष्ट कराया गया तथा आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। टीम ने हरेन्द्र चौहान को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।  

​कुल जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई

​इस संपूर्ण कार्रवाई के दौरान कुल 11 प्लास्टिक ड्रमों में रखा 2000 लीटर लहान (अनुमानित मूल्य 20,000 रुपये) नष्ट किया गया तथा कुल 510 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब (अनुमानित कुल कीमत 51,500 रुपये) विधिवत जब्त की गई। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  

कार्रवाई में शामिल टीम

​इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, तहसीलदार पिछोर शिवशंकर गुर्जर, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक विनीत शर्मा,कंट्रोल रूम प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उप निरीक्षक रामकिशोर जोशी, कमल सिंह बंजारा, सहित अन्य कर्माचारियों की सराहनीय भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म