चिलावद में चोरों का तांडव: तीन मंदिरों से रातोंरात घंटे-घंटियां पार, सुबह ग्रामीण ने पुजारी को दी सूचना - Kolaras

 


तेन्दुआ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की अज्ञात चोरों की तलाश

रिपोर्ट — रोहित बैरागी कोलारस / शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग अंतर्गत तेन्दुआ थाना क्षेत्र के चिलावद गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने आस्था के केंद्रों को निशाना बनाया। चोरों ने गांव के तीन अलग-अलग मंदिरों से रातोंरात पीतल के भारी घंटे और घंटियां चोरी कर लीं। वारदात का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब एक ग्रामीण मंदिर के पास से गुजरा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

चोरी की घटना - 

शिवपुरी जिले के तेन्दुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलावद गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाकर वहां लगे घंटे और घंटियां चोरी कर लीं।

घटना का विवरण

  • कब हुई घटना: चोरी शुक्रवार रात (8-9 बजे के बाद) और शनिवार सुबह के बीच हुई।

  • कैसे पता चला: शनिवार सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीण धर्मराज कुशवाह जब मंदिर के पास से गुजरे, तो उन्हें मुख्य घंटा गायब दिखा। उन्होंने तुरंत महाकाली मंदिर के पुजारी राजेश गोस्वामी को इसकी सूचना दी।

  • कौन-कौन से मंदिर बने निशाना:

    1. महाकाली मंदिर

    2. भैरो बाबा मंदिर

    3. गढ़ी वाली मैया मंदिर

वर्तमान स्थिति

पुजारी राजेश गोस्वामी और ग्रामीणों ने जब अन्य दोनों मंदिरों की पड़ताल की, तो वहां से भी घंटे-घंटियां गायब पाई गईं। पुजारी द्वारा तेन्दुआ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायती आवेदन दर्ज कराया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पूजा-पाठ कर घर गए थे पुजारी, सुबह मिली सूचना 

चिलावद गांव स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी राजेश गोस्वामी ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच मंदिर में पूजा-आरती करने के बाद कपाट बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे गांव के धर्मराज कुशवाह ने उनके घर पहुंचकर सूचना दी कि मंदिर के बाहर टंगा मुख्य घंटा गायब है।


एक के बाद एक तीन मंदिरों को बनाया निशाना 

सूचना मिलते ही जब पुजारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महाकाली मंदिर के अंदर और बाहर टंगे कई घंटे-घंटियां गायब मिले। इसके बाद संदेह होने पर ग्रामीणों ने आसपास स्थित भैरो बाबा मंदिर और गढ़ी वाली मैया मंदिर में जाकर देखा, तो वहां से भी घंटे और घंटियां गायब थे। शातिर चोरों ने एक ही रात में तीनों मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


तेन्दुआ पुलिस ने शुरू की जांच - महाकाली मंदिर के पुजारी राजेश गोस्वामी की शिकायत पर तेन्दुआ थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म