हत्या के मामले में फरार आरोपी यादव एवं वारंटी लोधी को रन्‍नौद पुलिस ने किया गिरफ्तार - Rannod



रन्‍नौद - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा हत्या के अपराध क्र. 40/26 में हत्या के फरार आरोपी परमाल यादव को दविश देकर गिरफ्तार किया एवं गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।


जानकारी के अनुसार थाना रन्नौद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 13.03.2026 को ग्राम टोकनी में सिरकुंवरबाई गुर्जर की हत्या पर अपराध क्र. 40/26 धारा 103(1),115(2), 296बी, 3(5), बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया, जिसमें आरोपी परमाल यादव घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय से भी स्थाई वारंट जारी किया गया। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया  द्वारा जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जाकर लंबित अपराधो में फरार चल रहे अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं।


इसी क्रम में आर.डी. प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं संजय मिश्रा एसडीओपी कोलारस के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये।


दिनांक 02.09.2026 को थाना प्रभारी रन्नौद राजीव दुबे को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि फरार आरोपी परमाल यादव अपने घर रन्नौद आया हुआ है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा अपने थाने के बल के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी गई जो घर पर पुलिस की भनक पाकर घर के पीछे बने बाडे में छुप गया था जिसे घेरकर पकडा एवं गिरफ्तार किया गया।


इसी क्रम मे माननीय विशेष न्यायालय विद्युत अधिनियम शिवपुरी द्वारा बनवीर लोधी पुत्र खच्चू लोधी निवासी ग्राम सजाई का गिरफ्तारी वारंट जारी होने से आज दिनांक 02.09.2026 को वारंटी बनवीर लोधी को भी गिरफ्तार किया गया है दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है। 


आरोपी परमाल यादव व वारंटी बनवीर लोधी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे ,  प्रआर 934 जगेश सिकरवार , प्रआर 596 नरेश शर्मा , आर. 886 सिद्धनाथ गौड , आर. 1132 सर्वेश शर्मा , आर. 716 दीपक तोमर  की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म