शिवपुरी - जिले के थाना फिजीकल पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्र. 180/26 में कार्यवाही करते हुये आरोपी आसिफ खांन को पकडकर चोरी की गई मोटरसाईकिल को बरामद किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 16.08.26 को फरियादी हरिओम शर्मा पुत्र स्व. रमेश चन्द्र शर्मा उम्र 48 साल निवासी चित्रानगर छत्री रोड शिवपुरी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 15.08.26 के सुबह 05.30 बजे मे मेरा लडका अमन शर्मा अपनी हीरो होन्डा मोटर साईकिल काले रंग की क्रमांक एमपी33 एमके 8250 से फिजीकल ग्राऊण्ड मे दौड लगाने के लिये गया था मोटर साईकिल को फिजीकल ग्राऊण्ड मे खडी करके ग्राऊण्ड मे दौडने चला गया था जब दौडकर वापस अपनी मोटर साईकिल उठाने आया तो उसे उसकी मोटर साईकिल नही मिली जिसे कोई अज्ञात व्याक्ति चोरी कर ले गया, फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना फिजीकल पुलिस द्वारा अप.क्र. 180/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा उक्त चोरी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के संबंध में थाना प्रभारी फिजीकल अविनाश सिहं राठौड को निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं सी एस पी शिवपुरी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में दौराने विवेचना विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दो बत्ती चौराहे पर खडा है जिसके पास एक पुरानी पेशन प्रो मोटरसाईकिल है जिसे वह बेचने की बात कर रहा है उक्त मोटरसाईकिल का रजिस्टेशन क्रमांक MP33MK8250 है बाद उक्त सूचना पर से थाना फिजीकल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये चोरी की गई मोटरसाईकिल कीमती करीबन 35, 000 को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
आरोपी का नाम व जप्त मसरूका का विवरण निम्नानुसार है –
01 आसिफ पुत्र हसीन खांन उम्र 20 साल नि. इन्द्रा कालोनी शिवपुरी के कब्जे से एक पेशन प्रो मोटरसाईकिल क्रमांक MP33MK8250 कीमती करीबन 35,000 जप्त की गई ।
सराहनीय कार्य- उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड, प्रआर.306 सुभाष यादव, आर.518 हरिओम यादव, आर.755 पुष्पेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags
Shivpuri