कलेक्टर वर्मा ने की कृषि विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश - Shivpuri

बैठक में अनुपस्थित 11 अधिकारियों - कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गतदिवस कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर वर्मा ने दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए, वहीं विकासखंड शिवपुरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.पी.पचौरी को पद से हटाने के निर्देश जारी किए इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए इसके अलावा विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन एवं पॉलीगन का कार्य आगामी 02 दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का 2 दिवस में निराकरण करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर वर्मा ने विभागीय समीक्षा के साथ - साथ सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की भी गहन समीक्षा की उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित सभी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण 02 दिवस के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य, जिले के समस्त विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, समस्त कृषि विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म