शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का आक्रोश, राजपूत ढाबे पर धावा, कुटवारा में भी शराब दुकान पर पहुंची महिलाएं, शराब की पेटियां फेंकी बाहर - Shivpuri

शराब की पेटियां और बर्तन बाहर फेंके, सड़क जाम करने का प्रयास

रिपोर्ट—जयकुमार झा, रोहित बैरागी शिवपुरी - प्रदेश में अवैध शराब बिक्री को लेकर लगातार विरोध और आंदोलनों का दौर जारी है इसी क्रम में शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के रन्नौद के पांचवली में शुक्रवार दोपहर पचावली–रन्नौद मार्ग स्थित माढ़ा घाटी के राजपूत ढाबे पर शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया इसके बाद ग्राम कुटवारा में भी महिलाओं द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाएं ढाबे पर पहुंचीं और शराब बिक्री का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने ढाबे के अंदर से शराब की पेटियां और बर्तन बाहर सड़क पर फेंक दिए। इसके बाद महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास भी किया।

महिलाओं के आक्रोश के चलते मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली थी।
बताया जा रहा है कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शराब बिक्री को लेकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में अब प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

माडा - पांचवली के बाद ग्राम कुटवारा में संचालित शराब दुकान पर रात्रि के समय में महिलाओं द्वारा काफी संख्या में इकठ्ठा होकर अवैध शराब दुकान पर पहुंचकर शराब की बोतलो पेटियां बाहर फेंक दी और काफी देर तक यह हंगामा चलता है।
इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में शराब के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश,कुटवारा में शासकीय शराब की दुकान में घुसकर की तोड़फोड़ पुलिस मौके पर पहुचीं यह आक्रोश शिवपुरी जिले भर में बढ़ता ही जा रहा है एक्शन में दिखाई दी महिलाएं बोली शासन प्रशासन को अवैध शराब ठेकों के ख़िलाफ़ लेना चाहिए सख्त एक्ताशन।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म