सोशल मीडिया में वायरल विडियों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने बाले आरोपी को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल - Shivpuri


शिवपुरी - सोशल मीडिया में वायरल विडियों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने बाले आरोपी शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित को थाना फिजीकल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.09.26 को सोशल मीडिया तथा व्हाट्स ऐप ग्रुप पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें दो व्यक्ति एक दूसरे को अपमानित करने के उद्देश्य से आपस में झगडा करते हुये सुनाई दे रहे थे। 

सोशल मीडिया के अन्य एकाउंट चेक करने से ज्ञात हुआ कि उक्त दो व्यक्ति आदित्य मुन शर्मा तथा शिब्बू पंडित है जो कि किसी बात पर विवाद करते हुये एक दूसरे से अमर्यादित भाषा में वार्तालाप करते हुये सुनाई दे रहे है। 

दोनों के बीच हुये विवाद के दौरान शिब्बू पंडित द्वारा अनुसूचित जाति के लिये प्रयोग की जाने बाली जाति का नाम लेकर आदित्य मुन शर्मा से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों द्वारा थाने में शिब्बू पंडित के विरूद्ध आवेदन पत्र प्रस्तुत कर आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। 

उक्त प्रकरण में संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जांच के आदेश देते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल के द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जांचकर्ता को रवाना किया गया।

शिकायत आवेदन पत्र की जांच के दौरान प्र.आर. 299 अमित कुमार द्वारा धर्मवीर घाटी पानी की टंकी के पास शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित पिता संजय शर्मा उम्र 20 साल निवासी मोती बाबा मदिर के पास शिवपुरी को रोका गया तथा आवेदन पत्र के संबंध में पूछताछ किये जाने पर वह और ज्यादा उत्तेजित होकर गाली-गलोच करने लगा तथा उत्पात मचाने लगा, शांति व्यवस्था बनाये रखने व संज्ञेय अपराध को रोकने हेतु गिरफ्तारी के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प नही होने से शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 62/26 धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस का कायम कर माननीय न्यायालय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जिला शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया। 

जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित का जेल वारंट तैयार किया गया है आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म