शिवपुरी। शहर में आवश्यक रखरखाव एवं विद्युत व्यवस्था में सुधार कार्य के चलते 11 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी शहर द्वारा यह कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रखा जाएगा।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी बिजली
विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी फतेहपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी न्यू बस स्टैंड फीडर, मनियर फीडर, फतेहपुर फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
बिजली बंद रहने वाले क्षेत्रों में श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथीखाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर, बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला एवं 26 नंबर कोठी के पास का क्षेत्र सहित अन्य संबंधित इलाके शामिल हैं।
विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। निर्धारित समय के दौरान रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Tags
Shivpuri