कोलारस में आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक संपन्न, अनियंत्रित वाहनों तथा खुले में मीट पर अंकुश लगाने की उठी मांग - Kolaras

शांति समिति की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, नवदुर्गा उत्सव और दशहरा की तैयारियों पर हुई चर्चा, तेज आवाज में बाइक चलाने और खुले में मीट मार्केट के संचालन का मुद्दा भी उठा

कोलारस (शिवपुरी)। आगामी नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोलारस पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रविवार से प्रारंभ होने जा रहे नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही नगरवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को उत्साह और शांति के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। जगतपुर पुरानी एबी रोड पर संचालित मीट मार्केट के खुले में संचालन को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके अलावा नगर में तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइकों से घूमने वाले लोगों पर भी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि त्योहारों के दौरान ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाना जरूरी है, ताकि नगर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने इस बात पर जोर दिया कि नवदुर्गा महोत्सव और दशहरा जैसे पर्व आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे के प्रतीक हैं। सभी नागरिकों से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी त्योहारों को धूमधाम से मनाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में कोलारस पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, एसआई बबलेश सिंह, जेई पवन कुशवाह, नगर परिषद से शिवराज दांगी, आवेद खान, मीडिया कर्मियों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म