शिवपुरी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइन के रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्य के चलते सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
33/11 केवी बाणगंगा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी सिटी फीडर एवं 11 केवी दो बत्ती फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निम्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेंद्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराने बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र एवं शिवाजी नगर।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद
इसी प्रकार, 33 केवी सतनवाड़ा एवं 33 केवी गाजीगढ़ उपकेंद्रों पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र: 33/11 केवी उपकेंद्र सतनवाड़ा से जुड़े सभी क्षेत्र एवं एचटी उपभोक्ता, साथ ही 33/11 केवी उपकेंद्र गाजीगढ़ एवं रसैरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहने की जानकारी ध्यान में रखने की अपील की गई है।
Tags
Shivpuri