कोलारस एसडीएम धाकड़ की बड़ी कार्यवाही, 15 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी - Kolaras

शासकीय योजनाओं और राजस्व कार्यों में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

कोलारस (शिवपुरी)। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं राजस्व संबंधी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और लापरवाही बरतने पर कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने 15 पटवारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026, ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन तथा राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इन कार्यों में उदासीनता बरतने पर संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।


इन 15 पटवारियों से मांगा स्पष्टीकरण

नोटिस प्राप्त करने वाले पटवारियों में जितेन्द्र दांगी, विक्रम धाकड़, भूपेन्द्र रावत, अभिषेक सोनवंशी, गोविन्द शर्मा, विकास बंसल, धर्मेन्द्र किरार, कु. भगवती रावत, दीपक यादव, श्रीमती सृष्टि धाकड़, हर्ष ओझा, अजय गुप्ता, सुश्री मनीषा लोधी, अतिवीर जैन और चंचल रघुवंशी शामिल हैं।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने संबंधित पटवारियों से निर्धारित कार्यों में प्रगति नहीं होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों के अनुसार, यदि प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाने और आमजन से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म