तीन गांवों की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू, 15 दिन में आपत्ति दर्ज कराने का मौका - Shivpuri

शिवराज, कुम्हरौआ और केमखेड़ा की जमीन शामिल, कलेक्टर कार्यालय की भू-अर्जन शाखा में जमा करनी होगी आपत्ति

शिवपुरी - जिले में विभिन्न विभागों एवं उपक्रमों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। राजस्व विभाग द्वारा इसके लिए भूमि क्रय कर संबंधित विभाग अथवा उपक्रम को हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित प्रक्रिया में जिले के तीन गांवों की भूमि शामिल है। प्रशासन ने संबंधित भूमिस्वामियों एवं अन्य आपत्तिकर्ताओं को 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवराज में खसरा नंबर 292 की भूमि शामिल है, जिसके भूमिस्वामी पवन आदिवासी, जय सिंह आदिवासी, छोटू आदिवासी एवं राजकुमार आदिवासी हैं।

इसी प्रकार ग्राम कुम्हरौआ में खसरा नंबर 1076 की भूमि के भूमिस्वामी प्रीती आदिवासी, श्रीमती रामकली आदिवासी, प्रहलाद सिंह आदिवासी, नेवाराम सिंह आदिवासी, राजवीर आदिवासी, राधा आदिवासी, लल्लो आदिवासी एवं प्राण सिंह आदिवासी की भूमि हस्तांतरण के लिए स्वीकृत की गई है। वहीं ग्राम केमखेड़ा में खसरा नंबर 289 की भूमि के भूमिस्वामी कल्लू आदिवासी की जमीन भी इस प्रक्रिया में शामिल है।

प्रशासन के अनुसार, प्रस्तावित भूमि हस्तांतरण को लेकर किसी भी व्यक्ति को आपत्ति होने पर वह प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर कार्यालय कलेक्टर की भू-अर्जन शाखा में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म