31 अक्टूबर को मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग समय पर रहेगी बिजली बंद, खतौरा, बिजरौनी और कोलारस शहर के क्षेत्र होंगे प्रभावित
कोलारस। विद्युत लाइनों एवं उपकेंद्रों के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते शनिवार, 31 अक्टूबर को 33 केवी खतौरा एवं 33 केवी कोलारस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33 केवी खतौरा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र खतौरा एवं बिजरौनी से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 33 केवी कोलारस फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र कोलारस शहर से जुड़े समस्त क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की अपील की है।
Tags
Kolaras