सहायक परियोजना समन्वयक और विकासखंड स्रोत समन्वयक के रिक्त पदों के लिए परीक्षा 21 अक्टूबर को, 86 अभ्यर्थी होंगे शामिल - Shivpuri

समग्र शिक्षा अभियान: 21 अक्टूबर को चयन परीक्षा, मोबाइल-कैलकुलेटर प्रतिबंधित

शिवपुरी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के रिक्त पदों पर चयन के लिए परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, शिवपुरी में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 86 पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार के अनुसार, इनमें स्क्रूटनी में पात्र पाए गए 71 अभ्यर्थी और न्यायालय के आदेश के पालन में पात्र घोषित किए गए 15 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर लिखने के लिए केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करना होगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कलाई घड़ी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म