बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा 21 अक्टूबर को आएंगी शिवपुरी - Shivpuri

बाल संरक्षण संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी, विभागीय अधिकारियों के साथ लेंगी जिला स्तरीय समन्वय बैठक

शिवपुरी। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा 21 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आएंगी। इस दौरान वे जिले में बाल अधिकारों की स्थिति, बाल संरक्षण व्यवस्थाओं तथा शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण और समीक्षा करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शर्मा 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शिवपुरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद वे जिले के संबंधित विभागों और बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ जिला स्तरीय समन्वय बैठक करेंगी। बैठक में बाल अधिकारों के संरक्षण और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

प्रवास के दौरान आयोग अध्यक्ष जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगी। इस दौरान संस्थाओं में बच्चों की देखरेख और बाल संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शिवपुरी में रात्रि विश्राम के बाद डॉ. निवेदिता शर्मा 22 अक्टूबर को श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म