शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.66 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार - Shivpuri


26.16 ग्राम स्मैक, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26.16 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे की कुल कीमत करीब 2 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में जिलेभर में स्मैक, गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में अमोला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक सोमवार, 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि अमोला क्रेशर हाईवे रोड स्थित मामौनी बाला के कच्चे रास्ते पर एक युवक कथित रूप से स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव (21), निवासी अमोला नंबर-2 को पकड़ा।

पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 26.16 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया गया। पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अमोला में अपराध क्रमांक 237/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि सुखदेवराम भगत, प्रधान आरक्षक अर्जुन रातव, शिवराज यादव तथा आरक्षक रामबीर बघेल, अरुण कुशवाह, संजीव श्रीवास्तव, अतर सिंह, नीतेन्द्र सिंह और विकास दुबे की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म